चोरी की सात बाइकों समेत चार शातिर धरे, एक फरार
झांसी, जून 8 -- झांसी, संवाददाता। नबाबाद थाना पुलिस ने सोमवार को कोछाभांवर इलाके चार शातिर चोरों को धर-दबोचा। उनके पास से सात चोरी की बाइकें बरामद की गई। जिन्हें इन लोगों ने अलग-अलग स्थानों से चुराया था। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। इनकी गैंग का एक सदस्य फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। नबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक दीपक तोमर, मोहित कुमार, मोहित यादव सहित अन्य पुलिस गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर टीम कोछाभांवर स्थित चार्जिंग स्टेशन के पास पहुंची। जहां चार संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस को देख वह भागने लगे। आनन-फानन में पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर-दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विशाल यादव, रानू परिहार उर्फ कृष्णा, राजकुमार और एहसान उर्फ तौहीद बताया है। इन लोगों के पास से चोरी के सात बाइकें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.