चोरी की साजिश रच रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, पुलिसकर्मी भी घायल
श्रावस्ती, अगस्त 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सोमवार की देर रात थाना कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की योजना बना रहे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को घायल कर दिया। पुलिस ने मौके से घायल अभियुक्त समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध देसी तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू, चोरी करने के उपकरण तथा थाना कोतवाली भिनगा, थाना सिरसिया और थाना सोनवा क्षेत्र से चोरी किए गए जेवरात, नकदी, सामान, कपड़े एवं अभिलेख बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोरखपुर में मुठभेड़, दो चेन स्नेचरों के पैर में लगी गोलीपुलिस की कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.