जौनपुर, मार्च 21 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे मालगोदाम स्थित खंडहर में चोरी की साजिश करते तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। शुक्रवार की रात में सूचना के आधार पर कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां खंडहर में तीन लोग चोरी की योजना बनाते मिले, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से लोहे का कटर, छैनी और हथौड़ा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर निवासी राकेश कुमार सिंह, कोतिया निवासी सोहन और अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के छितौना शाहपुर निवासी शिवकुमार उर्फ अनुज के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार तीनों पर पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.