लखनऊ, फरवरी 2 -- बक्शी का तालाब थाना पुलिस ने चोरी की चार टन सरिया संग चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयोग किया गया ट्रक भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सोमवार को चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का मेडिकल करने के बाद जेल भेज दिया। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ऋषभ रुणवाल ने बताया कि 25 जनवरी को बक्शी का तालाब थानाक्षेत्र के भैसामऊ क्रॉसिंग के पास शिवरतन ट्रेडर्स की दुकान के बाहर से 40 कुंतल सरिया चोरी हुई थी। रविवार देर रात बक्शी का तालाब पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक चोरी की सरिया के साथ इन्दौराबाग तहसील जाने वाली सर्विस लेन, किसान पथ कट के पास खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से ट्रक में लगी 23 बंडल सरिया बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि आरोपी सरिया बेचने की फिराक में थे। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.