बरेली, मई 28 -- विशारतगंज। चोरी की शिकायत करने गए युवकों ने पीटने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। गांव करपिया किसानान के प्रमोद ने एसएसपी से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि चोरी की शिकायत करने पहुंचे उसके भाई और एक अन्य युवक को पुलिस ने थाने में पीटा और बाद में शांतिभंग में चालान कर दिया। उसके भाई संतोष का डीजे का सामान सात दिसंबर 2025 को ग्राम बंजरिया बालकिशनपुर में एक शादी समारोह के दौरान चोरी हो गया था। इस मामले में थाना विशारतगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में प्रमोद के भाई संतोष व आरोपी दोनों को थाने ले गई। आरोप है कि थाने में दोनों पक्षों के साथ मारपीट की। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...