फतेहपुर, अप्रैल 21 -- असोथर। थाना क्षेत्र के ऐझी गांव निवासी शबाना पत्नी रईस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात में सोते समय अज्ञात चोर घर में घुस आए और अलमारी में रखे गहने व करीब दो हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह भी पढ़ें- बिरसानगर में नकद समेत दो लाख की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...