बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में असफल रहने पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए 14 उप-निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने काम नहीं तो जगह नहीं की कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एसपी विकास कुमार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही व अपराध नियंत्रण में शिथिलता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- एसपी ने पिकेट पॉइंट्स का निरीक्षण किया चोरी की कई घटनाओं के लंबित रहने और उनके अनावरण में रुचि न दिखाने के कारण इन पुलिस अधिकारियों पर यह गाज गिरी है। जनता की सुरक्षा व संपत...