सीतापुर, अप्रैल 7 -- सीतापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने गोरा अर्जुनपुर अंडरपास के पास से चोरी की योजना बना रहे इलियास और विमलेश उर्फ पग्गु को पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। इलियास के विरुद्ध पाक्सो एक्ट और जानलेवा हमले सहित 5 मामले दर्ज हैं, जबकि विमलेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और लूट जैसे आठ संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...