उरई, जून 13 -- कोंच। संवाददाता नदीगांव थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान शुक्रवार रात कस्बे में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि लोहई सड़क किनारे दो युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ग्राम लोहई निवासी विनय शर्मा उर्फ सौरभ व रिंकू शर्मा बताया। तलाशी में पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, लोहे का सब्बल, चाकू, कटर व प्लास बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूली। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...