बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात्रि चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बना रहे चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू समेत अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। कोतवाली प्रभारी रविरतन सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हाजीपुर बंबे की पुलिया पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान हिंडन विहार, थाना नंदग्राम जनपद गाजियाबाद निवासी मुफीद मेवाती तथा थाना औरंगाबाद क्षेत्र के ग्राम बालका निवासी अयान, मोहसिन और छोटन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, तीन चाकू, तीन टॉर्च और एक थार कार बरामद हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। बताया...