सासाराम, मई 15 -- नोखा। थाना क्षेत्र के बरांव गांव से बुधवार शाम पुलिस ने चोरी गई मोबाइल के साथ दो आरोपितों को धर दबोचा। बाद में दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल के लोकेशन के आधार पर बिक्रमगंज में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान संझौली थाना क्षेत्र के चांदी इंग्लिश निवासी अरुण कुमार उर्फ बिट्टू तथा दिनारा थाना क्षेत्र के सैंसड़ गांव के धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी की मोबाइल भी बरामद की गई। बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- चोरी की मोबाइल संग दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...