पूर्णिया, जनवरी 30 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने चोरी की‌ 11 मोबाइल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। चम्पानगर थाना परिसर में सदर टू एसडीपीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि चम्पानगर थाना में पदस्थापित एस आई महादेव रविदास संध्या गश्ती के दौरान अररिया जिले के एक न्यायालय से प्राप्त सम्मन का तामिला कराने थाना क्षेत्र के ही सिंघिया वार्ड 6 निवासी स्व मुंशी सहनी का पुत्र सुरेन्द्र सहनी के यहां गया था। जैसे ही गश्ती दल सुरेन्द्र सहनी घर पहुंचा कि वह खिड़की से कूदकर भागने का प्रयास किया परन्तु गश्ती दल उसे पकड़ लिया। पुलिस ने सुरेन्द्र के संदिग्ध स्थिति को भांपते हुए उसे कड़ाई से पूछताछ की तो वह अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मैं स्मैकरों से चोरी क...