सहारनपुर, जून 2 -- देवबंद। पुलिस ने दो चोरी की मोटर साइकिल सहित तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गांव रणखंडी निवासी कृष्ण, बैरून कोटला निवासी सुहैल और मोहल्ला किला निवासी सुहैल पुत्र तैय्यब को अम्बेहटा जाने वाले रास्तें पर चोरी की मोटर साइकिलो सहित गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी निशानदेही पर मोटरसाइकिलों के पाटर््स भी बरामद कराए। पुलिस ने आरोपियों को बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...