गोपालगंज, मार्च 30 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह चोरी की मोटर और पाइप के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक नगर थाना क्षेत्र के फतहा वार्ड नंबर दो निवासी मजीद खान का 28 वर्षीय पुत्र एजाज खान बताया गया है। मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पकड़े गए युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि थाने के एएसआई मोहम्मद फारुख खान गश्ती पर निकले हुए थे। सोमवार की अहले सुबह गश्ती के दौरान जब वे शहर के हजियापुर पोखर के समीप स्थित छठ घाट के पास पहुंचे तो देखा कि एक युवक हाथ में लोहे का सामान लेकर जा रहा है। पुलिस टीम को देखते ही वह मोहल्ले की ओर भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके...