चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, मई 20 -- शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मैरिज लॉन के पास सड़क से पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा निवासी अभिषेक यादव ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया गया था कि पुत्तूलाल चौराहे से उनकी मोटरसाइकिल यूपी-27 बीएम-1853 चोरी हो गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने नई बस्ती हनुमत धाम निवासी भैय्यालाल पुत्र हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.