मुंगेर, जनवरी 16 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। नया रामनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नया रामनगर थाना कांड संख्या- 5/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि, बुधवार की रात ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि, भागीचक गांव में एक घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम का गठन किया और तुरंत भागीचक गांव पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस की लगातार खोजबीन के दौरान भागीचक गांव निवासी सुरज कुमार उर्फ दुर्लभ कश्यप, पिता गोपाल पासवान के घर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद आरोपी युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.