सोनभद्र, मई 4 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चोरी के माल के साथ एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को दुद्धी पुलिस टीम खजुरी चेकिंग में लगी थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सब्जी मंडी की ओर सड़क किनारे बाल अपचारी खड़ा है जो कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाल अपचारी को पकड़ लिया। उसके पास से लोहे का सब्बल, नगद 564 रुपये, बोरी में रखा चोरी का नमकीन/बिस्कुट, कपड़ा धोने का पाउडर, सरसों का तेल, डीजल तेल, राजेश मसाला आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.