नोएडा, मई 12 -- नोएडा। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने सेक्टर-108 के पार्क लॉरेट सोसाइटी के घर के बाहर से 25 किलोग्राम की ब्रास की हाथी की मूर्ति चोरी करने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की मूर्ति और चाकू बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान मेरठ निवासी दीन मोहम्मद के रूप में हुई है। वर्तमान में वह सेक्टर-93 में रह रहा है। वह पेशे से कबाड़ी है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें आरोपी मूर्ति चोरी करते हुए दिखा था। चोरी की मूर्ति को बेचने के पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। दीन सोसाइटी में काम भी करता है। यह भी पढ़ें- चोरी की मूर्ति के साथ कबाड़ी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- अलमारी की चाबी बनाने आए युवक ने 40 लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी की यह भी पढ़ें- टोटी चोरी करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...