बदायूं, अप्रैल 12 -- नगर की नवीन गल्ला मंडी में गल्ला आढ़ती रामू वार्ष्णेय की गोदाम से बीती रात दो बोरा मसूर चोरी हो गई थी। दोपहर के समय एक आढ़त पर चोरों को मसूर के बेचते समय गला व्यापारियों ने दबोच लिया। आढ़तियों के सामने चोरों ने गोदाम से हुई चोरी की घटना को कबूल कर लिया उसके बाद गल्ला व्यापारियों ने पकड़े गए दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...