सीवान, मई 27 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर के समीप से चोरी के मवेशी लदे पिकअप का पीछा कर तीन मवेशियों को पिकअप समेत बरामद किया गया। इसमें संलिप्त एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है वहीं दूसरा फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि 24 मई की देर रात सूचना मिली कि चैनपुर से सीवान की तरफ चोरी के मवेशी को पिकअप पर ले जाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कचहरी गेट से दो बाइक की चोरीपुलिस की कार्रवाई जिसके सत्यापन के लिए रात को लगभग दो बजे पुलिस बल के साथ गोपालपुर बाजार में चेकिंग लगाई गई। चैनपुर से आती हुई पिकअप गाड़ी दिखी जिसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन पिकअप चालक तेजी से गाड़ी भगाने लगा। पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया जिसके बाद पिकअप चालक द्वारा पिकअप बड़रम की तरफ ले जाने लगा। आखिरी में नवलपुर के पा...