आरा, फरवरी 7 -- मवेशी चोर गिरोह का खुलासा: -एसपी की ओर से गठित टीम ने शोबराती गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार -अभियुक्तों के पास से चोरी की भैंस की बिक्री के 40 हजार रुपए और पांच मोबाइल बरामद -गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में पंद्रह से अधिक भैंस बेचे जाने की बात स्वीकारी आरा/बिहिया, हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर अनुमंडल की पुलिस को अंतरजिला भैंस चोर गिरोह का खुलासा करने में सफलता मिली है। पुलिस की ओर से गिरोह के सरगना सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की भैंस की बिक्री के 40 हजार रुपए भी बरामद किया गया है। पांच मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवा गांव निवासी पंकज कुमार, पानापुर कचैनिया गांव निवासी मुकेश कुमार, अजय कुमार, खपराहा गांव निवासी कलामू नट और आयर थाना क्षे...