अलीगढ़, अप्रैल 13 -- अलीगढ़। देहलीगेट थाना पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा की बैट्री के साथ एक आरोपी को दबोच लिया। वह बैट्री को बेचने जा रहा था। इसके पास से चाकू भी बरामद हुआ। इस आधार पर रविवार को उसे जेल भेज दिया। देहलीगेट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि शनिवार रात को हीरानगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान जानकारी मिली कि कब्रिस्तान के पीछे खाली जगह पर एक आरोपी चोरी की बैट्री को बेचने की फिराक में खड़ा है। इस पर टीम ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसका नाम लोधा क्षेत्र के गांव हरिदासपुर निवासी नीटू है। उसके पास से दो बैट्री व एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुक्रवार राक को बन्नादेवी क्षेत्र में नुमाइश ग्राउंड के पीछे से ई-रिक्शा की बैट्री चोरी की थीं। वहीं, लोगों को डराने-धमकाने के लिए चाकू रखा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...