चोरी की बैट्री के साथ चोर गिरफ्तार
रुडकी, जून 23 -- रुड़की। पुलिस ने ई-रिक्शा से बैट्री चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड से दो दिन पूर्व किसी ने जीशान की ई-रिक्शा से चार बैट्री चोरी कर ली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस ने बैट्री चोरी में तालिब निवासी इमलीखेड़, कलियर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की चार बैट्री भी बरामद की है। यह भी पढ़ें- चोरी की बैट्री के साथ चोर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.