प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 11 -- कुंडा। कोतवाली के अमरही बाग तिलौरी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पटेल परिवार के जीवकोपार्जन को ई-रिक्शा चलाता है। वह 28 नवंबर की रात ई-रिक्शा लेकर लौटा तो घर के सामने खड़ा कर घर के भीतर सो गया। रात में चोर ने ई-रिक्शा की चार बैटरी उड़ा दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उसी मामले में चिह्नित किए गए बैटरी चोरी के आरोपी विशाल वर्मा निवासी छींटीपुर थाना लालगंज को बुधवार रात करीब सवा 11 बजे दरोगा मो. यूनुस खान ने रामबाग दुअरनाला के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास चोरी की गई दो बैटरी, 1250 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...