फिरोजाबाद, जून 5 -- फिरोजाबाद में विद्युत उपकेन्द्र आसफाबाद अंतर्गत लाइन लॉस क्षेत्र कश्मीरी गेट एवं रामगढ़ में अभियान चलाते हुए 10 घरों पर बिजली चोरी होते पकड़ ली। यह सभी लोग रात्रि में कटिया डालकर एसी, कूलर चला रहे थे। अभियान संपन्न होने के बाद सभी के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। अधीक्षण अभियंता शहरी क्षेत्र विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि सबसे अधिक लाइन लॉस क्षेत्र कश्मीरी गेट एवं रामगढ़ फीडर पर बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए गुरुवार की रात्रि को अभियान चलाकर विद्युत विभाग की टीम में 10 घरों पर बिजली चोरी पकड़ी। यह भी पढ़ें- चोरी की बिजली से चल रहे थे एसी और कूलर उन्होंने बताया कि यह सभी लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। अचानक चलाए अभियान से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस क्षेत्र में काफी स...