रामपुर, मार्च 26 -- बकाया बिल और विद्युत चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की की टीम ने शहर के पहाड़ी गेट और गंज क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। विभाग ने संबधित 06 उपभोक्ताओं के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है। विद्युत विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया गया कि 06 उपभोक्ता चोरी की बिजली चला रहे थे। उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और चोरी के मामलों में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। यह अभियान बिजली चोरी रोकने, लाइन लॉस कम करने और नियमित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया। विद्युत विभाग के एक्सईएन पी.के.शर्मा ने बताया कि चेकिंगके दौरान 06 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए। जिनके खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। एक्सईएन ने सभी उपभोक्ताओं से बिजली का बिल समय से जमा करन...