नोएडा, जनवरी 30 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक पर सवार होकर मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर सरगना समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 23 मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद हुईं। पुलिस टीमें गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही हैं। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि सेक्टर-113 थाना पुलिस को हाल के दिनों में मोबाइल लूट की कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाई और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना गाजियाबाद निवासी 27 वर्षीय इरशाद है, जबकि उसका साथी लोनी निवासी 26 वर्षीय जुलकाम है। दोनों आरोपी लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.