हाजीपुर, जनवरी 6 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को सूचना मिली कि बहादुरपुर गांव में एक व्यक्ति चोरी की बाइक रखे हुए है तथा उसे बिक्री करने के फिराक में लगा हुआ है। जब पुलिस वहां पहुंची तो मुकेश राय के पुत्र मुन्ना कुमार के दरवाजे पर एक काले रंग की स्पेलेंडर गाड़ी खड़ी थी। वहीं पुलिस बल को देखकर गृहस्वामी मुन्ना भागने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। जब गाड़ी की कागजात की मांग की गई तो नहीं दिया और बताया कि गाड़ी चोरी की है,जिस गाड़ी को उसे गोरौल निवासी सागर कुमार उर्फ लिलिया ने बेचने के लिए दिया था। लिलिया वर्तमान में चोरी की गाड़ी रखने के आरोप में जेल में बंद है। ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व भी बीते 21 नवंबर को गोरौल पुलिस ने नारायणपुर ...