रुडकी, मार्च 9 -- रुड़की। कोतवाली रुड़की ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुमराड़ा निवासी नितेश की मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरदीन उर्फ चंदा पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी भारत नगर रुड़की को नहर पटरी ए-टू जेड जाने वाले तिराहे से चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...