मेरठ, अप्रैल 30 -- धीरखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरात बुधवार रात एक व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार को कोर्ट में पेश किया। धीरखेड़ा चौकी इंचार्ज हरिओम गौतम दरोगा अशोक पोरवाल, आकाश कुमार बुधवार धीरखेड़ा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। हापुड़ की तरफ से आ रही बिना नंबर की बाइक को रोक कर चेकिंग की गई तो बाइक चोरी की मिली, जो मई वर्ष 2019 में मेडिकल थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। जिसका मुकदमा 303 / 19 थाने पर दर्ज है। पूछताछ में बाइक सवार देवेंद्र कुमार पुत्र सूरजमल निवासी खड़खड़ी थाना खरखौदा है। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...