रुडकी, दिसम्बर 23 -- झबरेड़ा, संवाददाता। पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम कोटवाल आलमपुर नहर पुल के पास की गई। जहां पुलिस दोपहिया वाहनों की सघन जांच कर रही थी। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान ग्राम लाठर देवा हुण की ओर से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने अचानक बाइक रोक ली और पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप उर्फ बीडी पुत्र जितेंद्र, निवासी ग्राम गदरजुड्डा, थाना मंगलौर बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 2 दिसंबर को झबरेड़ा बाजार से बाइक चोरी की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चोरी की रिपोर्ट पहले से ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.