चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
औरैया, मई 13 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी के निर्देशन में अटसू चौकी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की टीवीएस स्पोर्ट बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अटसू चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर जुआ पुल से शोहरी गढ़िया गांव की ओर जाने वाली सड़क पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में युवक ने अपना नाम केशव प्रसाद उर्फ केपी पुत्र अमर सिंह निवासी अकबरपुर थाना अयाना बताया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उसके कब्जे व निशानदेही पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.