चाईबासा, अप्रैल 26 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक समेत तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार चोरों में झींकपानी रघुनाथपुर निवासी सुनील सवैया, मुफस्सिल थाना के नरसंडा गांव निवासी शक्ति राज सुंडी और झींकपानी आसुर गांव निवासी अभिजीत बुडीउली शामिल है। शुक्रवार शाम चोरी की बाइक पर सवार होकर तीनों आरोपी मुफस्सिल थाना अंतर्गत ताबमो चौक आए थे। वहां पर वाहन चैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने तीनों को पकड़ कर बाइक की कागजात मांगा तो नहीं दिखा सके। पुलिस ने तीनों को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि चोरी की बाइक है। तीनों ने मिलकर चोरी की थी। मुफस्सिल थाना में हेसाबासा गांव निवासी जितेंद्र चातर ने बाइक संख्या जेएच 06 एस 6926 के चोरी होने का मामला 17 अप्रैल, 2026 को मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों क...