मेरठ, मई 20 -- थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद बाइक पर लगी फर्जी नंबर प्लेट का भी खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरूरपुर पुलिस मंगलवार देर रात संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एनएच-709ए से ग्राम डाहर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मौ. सालिम उर्फ मन्नू निवासी ग्राम डाहर, अब्दुल कादिर निवासी जसड़ सुल्ताननगर और यूसुफ निवासी कस्बा खिवाई बताए। जांच के दौरान बाइक पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी मिली। पता चला कि बाइक दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत...