गाज़ियाबाद, जून 19 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास शुक्रवार सुबह पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वसीम खान और जीशान को गिरफ्तार किया गया। दोनों गौतमबुद्धनगर के बादलपुर में रहते हैं। आरोपियों से मिली बाइक दिल्ली के शाहीनबाग से चोरी की थी। इससे पहले इंदिरापुरम में एनएच-9 से भी एक बाइक चोरी की थी, जिसे एक व्यक्ति को बेचा था। एक फोन भी मिला है। यह भी पढ़ें- वाहन चोरी व टप्पेबाजी करने वाले दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...