अमरोहा, दिसम्बर 30 -- हसनपुर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान समीर पुत्र जब्बार निवासी कनेटा रोड़ को चोरी की बाइक व तमंचे संग गिरफ्तार किया है। बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाई जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि समीर पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...