चोरी की बाइक बेचने पहुंचे तीन को पकड़ा
बलिया, मई 10 -- फेफना। चोरी की बाइक बेंचने पहुंचे तीन युवकों को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। हालांकि फिलहाल पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। कस्बा के भरौली मार्ग पर एक बाइक मिस्त्री के यहां दो बाइकों को लेकर तीन युवक पहुंचे। मोलभाव हुई तो उन्होंने गाड़ियों की काफी कम कीमत की मांग किया। मिस्त्री ने कागजात मांगा तो युवकों ने कागजात नहीं होने की बात कही। इसके बाद मिस्त्री ने फोन कर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों के साथ तीनों युवकों को पकड़ लिया और थाने लेकर चली गयी। इस सम्बंध में एसओ विश्वदीप सिंह ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.