भागलपुर, दिसम्बर 8 -- सबौर थाना क्षेत्र के लोदीपुर स्थित मिथिला विहार कॉलोनी से शनिवार की देर शाम एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई बाइक बरामद कर ली। हालांकि बाइक मालिक ने अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। बताया जा रहा है कि चोरी करने वाला आरोपी और बाइक मालिक एक ही गांव के हैं, इसलिए दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है। लोदीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जब तक लिखित आवेदन नहीं आएगा, कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...