मोतिहारी, मई 21 -- छौड़ादानो। दरपा पुलिस ने मंगलवार की देर शाम चोरी की बाइक खरीद फरोख्त में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुष्टि करते दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर एचएचडी मशीन से जांच करने पर नील पाया गया।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया चेसिस नंबर की जांच से पता चला कि बाइक चोरी की है। जिसके विरुद्ध नगर थाना मोतिहारी में मामला दर्ज है। बाइक चोरी की होने की पुष्टि के बाद बाइक चालक रोज देवान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार रोज देवान थाना क्षेत्र के नरकटिया धोबीया टोला निवासी सफी मोहम्मद देवान का पुत्र है। पूछताछ में उसने बताया कि यह बाइक दरपा थाना क्षेत्र के बैकुंठवा गांव के बाइक मिस्त्री मनोज कुमार से उसने पांच हजार रुपए में खरीदा है।

अन्य आरोपियों की पहचान ...