गोड्डा, अप्रैल 28 -- गोड्डा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और चोरी की बाइक बरामदगी को लेकर लगातार एंटी क्राइम चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम जमुआ के पास हाईवे पुल के नीचे कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां तीन युवक तीन मोटरसाइकिल के साथ खड़े मिले। पुलिस बल की मदद से तीनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी कर 10 से 15 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की।इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 85/2026 दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।...