मोतिहारी, मार्च 12 -- तुरकौलिया। पुलिस ने सेमरा व झखिया मे छापेमारी कर चोरी के बाइक खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का उदभेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने चोरी के चार बाइक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में बाइक मिस्त्री भी शामिल है। एक बाइक लखौरा के शिव लोचन पासवान की है। उनकी बाइक 2021 मे चोरी हुई थी। जबकि एक यामाहा बाइक पश्चिम चम्पारण जिले के शनिचरी थाना के गौरा गांव के अमित कुमार के नाम से है। बरामद एक बाइक कदमावा सरिसवा के तूफान साह के नाम से है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि सेमरा भेलाछपरा के रतन कुमार के यहां चोरी के बाइक रखने की सूचना पर छापेमारी की गयी। पकडे गए लोगों में रतन कुमार साह, झखिया के राजेश्वर राम के पुत्र बली कुमार राम व बुनीलाल राम के पुत्र पवन राम शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...