सासाराम, मई 31 -- बिक्रमगंज। नासरीगंज थाना क्षेत्र के घरी गांव से स्थानीय पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान घरी गांव निवासी शेषनाथ राम के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक संदिग्ध बाइक भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में बाइक के चोरी का होने की आशंका जताई गई है। पुलिस वाहन से संबंधित कागजातों व स्वामित्व की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य तथ्यों की भी पड़ताल जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...