समस्तीपुर, मार्च 31 -- उजियारपुर। उजियारपुर थाना के चंदौली गांव से विगत दिनों चोरी हुई बाइक के खरीददार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंगारघाट वार्ड 6 निवासी अंगद गिरी के पुत्र सुबोध गिरी रूप में की गयी है। जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि आरोपी उजियारपुर के चंदौली गांव से एक दरवाजा पर खड़ी बाइक को चोरी करने वाले से खरीदारी करने के लिए अंगारघाट बुलाया था। इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई और छापेमारी में बाइक और उसके साथ चोर दबोच लिया गया। हालांकि इस दौरान उपरोक्त अंगारघाट का आरोपी सुबोध गिरि भागने में सफल हो गया था। इसी सिलसिले में उसको गिरफ्तार कर उजियारपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...