सहारनपुर, फरवरी 6 -- वाहन चोरी करने वाले आरोपी को थाना जनकपुरी पुलिस न गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई। पुलिस आरोपी के साथियों के बारे में भी पता लगने में जुटी है। एएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुष्पांजलि विहार निवासी पूजा पत्नी पंकज ने पुलिस को जानकारी दी कि घर के बाहर से उनकी बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मुखबिर की सूचना पर आरोपी विशाल पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम रेहड़ा कोतवाली रामपुर मनिहारन को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी के साथियों के बारे में पता करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...