मेरठ, मई 27 -- थाना मवाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर चोर को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हस्तिनापुर रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबोचा था। बरामद बाइक पहले से दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर जनपदभर में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस टीम मंगलवार देर शाम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर हस्तिनापुर की ओर से मवाना आ रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। ...