चोरी की बाइक के साथ पकड़ाए आरोपी की याचिका खारिज
रांची, जून 11 -- रांची। चोरी की मोटरसाइकिल रखने और चोरी के सामान के कारोबार में संलिप्तता के आरोपी अनवर अंसारी उर्फ सोनी को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त-17 संजीव झा की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी। मामले में अब आरोपी पर आरोप गठन किया जाएगा। मामला रांची सदर थाना कांड संख्या 420/2025 से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि चोरी की गई मोटरसाइकिल आरोपी के कब्जे से बरामद हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि वह चोरी के वाहनों और सामान के कारोबार में नियमित रूप से शामिल था। यह भी पढ़ें- अवैध हथियार तस्करी मामले में आरोपी को जमानत नहीं पुलिस ने आरोपी और उसके एक सहयोगी को 18 सितंबर 2025 को चोरी की बाइक पर बिना असली नंबर प्लेट के घूमते हुए पकड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.