सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रिंग बांध स्थित लोहापट्टी इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के जलेश्वर निवासी संतोष महरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह संदिग्ध स्थिति में बाइक के साथ खड़ा था और पुलिस वाहन को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। एएसआई अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नियमित रात्रि गश्ती पर थी। इसी दौरान लोहापट्टी के पास एक युवक बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखा। यह भी पढ़ें- दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरफ्तार पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान जब युवक से बाइक के कागजात मांगे गए तो वह संतोषजनक जवाब ...