चोरी की बाइक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 1 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि झरोखर-घोड़ासहन सड़क पर प्लाई फैक्ट्री के निकट वाहन जांच के क्रम में झरोखर पुलिस के द्वारा स्पलेंडर प्लस बाइक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। एचएचडी मशीन से जांच के क्रम में उक्त बाई चोरी की निकली जिसकी प्राथमिकी मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाने में 2024 में 3 जून को राजेश राम के द्वारा दर्ज करायी गयी है। पकड़ा गया युवक नेपाल के कोपवा थाना क्षेत्र के पिपरिया वार्ड संख्या-06 निवासी रामाधार राय का 21 वर्षीय पुत्र रामजन्म कुमार यादव बताया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.