मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- साहेबगंज। बाजार से चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए चार युवकों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि दिलीप कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, अशोक कुमार नगर परिषद के आशा पट्टी मुहल्ला के निवासी हैं। 29 जनवरी को नवानगर निजामत के अशोक चौक निवासी मो. इलियास के बंद घर का ताला तोड़कर दो बाइक समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी हुई थी। मामले में मो. इलियास का भतीजा शाहबाज आलम ने थाना में एफआईआर कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...