पीलीभीत, मई 29 -- पूरनपुर। तीन दिन पहले शेरपुर रोड से चोरी हुई बाइक सहित पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियज्ञें को जेल भेज दिया। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा के रहने वाले अजय पांडे की दो दिन पहले शेरपुर कलां रोड से स्पलेंडर बाइक चोरी हो गई। थी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने शेरपुर कलां रोड पर शमशान घाट के पास बाइक चोरी करने वाले दो चारों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की गई स्पलेंडर बाइक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह सगे भाई हैं। उन्होंने अपने नाम कुलविंदर उर्फ काली और राज सिंह पुत्र महेंद्र सिंह बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना हजारा में गैंगस्टर एक्ट सहित नौ मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने...